तुम्हारी बस्ती में


वो तो करने आएंगे आघात तुम्हारी बस्ती में ।

हाथ जोड़कर बोलेंगे कुछ बात तुम्हारी बस्ती में ।

जात पात सब भूल भुलाकर तुमको गले लगाएंगे ,
बेचेंगे वो खड़े खड़े जज्बात तुम्हारी बस्ती में ।

दोहराएंगे नये नये अध्याय तुम्हारी बस्ती में ।
बड़े बुजुर्गों को भी देंगे राय तुम्हारी बस्ती में ।
कुछ पूछोगे पिघल जाएंगे, हँसकर तुमसे लिपट जाएंगे ,
फिर बोलेंगे बहुत हुआ अन्याय तुम्हारी बस्ती में ।

खुद का करने आएंगे उद्धार तुम्हारी बस्ती में ।
जीतेंगे तो भड़केंगे अंगार तुम्हारी बस्ती में ।
सोच समझकर अपने मत का करना तुम उपयोग ,
वरना ,खुल जाएगा गुंडों का व्यापार तुम्हारी बस्ती में ।

 धीरेन्द्र पांचाल

Comments

Popular posts from this blog

मूसहर दुरी डेढ़ फीट

मूसहर दुरी डेढ़ फीट

तेरे ख्वाबों के सहारे