Posts

Showing posts from July, 2020

मधुशाला

Image
मंदिर - मस्जिद बन्द रहेंगे , खुली रहेगी मधुशाला ।। है उसने फरमान सुनाया , उसने है फरमान सुनाया , जो अमृत का रखवाला । मंदिर - मस्जिद बन्द रहेंगे , खुली रहेगी मधुशाला । घर-घर अब मदिरालय होगा , ना गिरिजा ना शिवालय होगा । इनकी तो बस गरिमा कुर्सी , माँ - बहनें और बेटी कुर्सी । है उनको रमजान मुबारक , उनको है रमजान मुबारक , जिनके घर तुलसी गौशाला । मंदिर - मस्जिद बन्द रहेंगे ........... लम्बी फिर से हुई कतारें , बौनी लगती हैं सरकारें । सबको वो राहत बाटेंगे , फिर से दीमक बन चाटेंगे । लगता तड़प रहा सिंहासन , लगता तड़प रहा सिंहासन , छूने को खुद मद का प्याला । मन्दिर - मस्जिद बन्द रहेंगे .......... घी और भात पे चर्चा करते , मंत्री जी परिचर्चा करते । सम्बोधन अखबारों में है , दिखता ना किरदारों में है । खुद को चौकीदार बताता , खुद को चौकीदार बताता , हाथों ले चांदी का प्याला । मंदिर - मस्जिद बन्द रहेंगे ............ भूखे तन सपनो को सजाते , कंकड़ से ताजमहल बनाते । बिन ब्याही घर बैठी लाडो , हाथों में मेंहदी लगवा दो । सहमे हैं आंखों के डोरे , सहमे हैं आंखों के डोरे , हलकू चाचा हुए ...

संगम का छात्र जीवन

Image
संगम का छात्र जीवन